क्षेत्र में एक साल पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुलमौहम्मद पुत्र रफीक अहमद निवासी कादरवाडी थाना कादरचौक जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह फरार चल रहा था। चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी शुक्रवार को झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहे पर पहुंचने वाला है जोकि कोर्ट में सरेंडर करेगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मकान से कब्जा हटवाने की मांग
झिंझाना। क्षेत्र के गांव सूबरी निवासी युवक सुहेब त्यागी ने शुक्रवार को एसडीएम ऊन को प्रार्थना पत्र देकर बताया की गांव निवासी एक महिला से उसने मकान लिया था। आरोप है कि विधवा का जेठ उस मकान पर कब्जा कर रहा है। इस मामले में एक वाद भी कोर्ट में है, लेकिन आरोपी मकान से कब्जा नहीं छोड़ रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।