अधेड़ ने बच्चे के साथ किया कुकर्म
शामली।
सात वर्षीय बच्चे के साथ एक अधेड़ ने कुकर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन कोतवाली में पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। मोहल्ले में एक डेयरी पर काम करने वाला 50 वर्षीय अधेड़ इनाम बालक को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा वहां उसके साथ बुरा काम किया। बच्चे के चीखने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए तो आरोपी फरार हो गया। बच्चे ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो आक्रोश पैदा हो गया। काफी संख्या में लोग कोतवाली में पहुंच गए। उधर, आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदू संगठनों के लोग भी कोतवाली में पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस न लोगों को समझाकर शांत किया तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में आरोपी इनाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस ने मोहल्ले में छापा मारकर डेयरी मालिक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के इंस्पेक्टर रफी परवेज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया जाएगा।