फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीपुर थाने के दारोगा, मुंशी और नारकोटिक्स सेल में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, हरिद्वार पुलिस लाइन इंचार्ज प्रेम लाल टम्टा को भी कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पुलिस लाइन इंचार्ज प्रेम लाल टम्टा को पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही को गुमराह करने के आरोप में कार्यमुक्त किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारियों को लिखा गया है।
वहीं दूसरी ओर रामधाम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पाठक की बाइक चोरी की शिकायत दर्ज न करने के आरोप में दारोगा नरेंद्र रावत और मुंशी बलवीर को निलंबित किया है। यह खुद कप्तान ने मौके पर पहुंच वादी की शिकायत ना दर्ज करने पर दोनों को सस्पेंड कर दिया। उधर, नारकोटिक्स सेल में एक कांग्रेसी नेता छोटा कुरैशी की मदद करने के आरोप में दो सिपाहियों रईस राजा और माजिद को भी निलंबित कर दिया है। दोनों पर छोटा कुरैशी की मदद करने का आरोप है। छोटा कुरैशी के खिलाफ मंगलवार को ज्वालापुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें