फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती शनिवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। इससे घबराए लड़के के पिता ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। बाद में युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और शादी कराने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक युवती का चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई दिन से युवती युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। शनिवार की शाम युवती युवक के घर पर पहुंच गई और उसके पिता को सारी बात बता दी। इससे घबराया युवक का पिता दोनों को लेकर थानेे पहुंचा और उनको पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवती के बारे में सूचना उसके परिजनों को दी। देर शाम युवती के परिजन भी थाने में पहुंच गए और युवती को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने उनकी शादी कराने का फैसला लिया और दोनों को ले गए। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि युवक-युवती दोनों बालिग थे, इस कारण उन्हें अपनी इच्छा से शादी करने का अधिकार है। इस पर उनके परिजन भी सहमत हो गए और परिजन उनको अपने साथ ले गए।

दीवार गिरने से युवक घायल
शामली। आसाम निवासी दुर्गा गावं बुटराडी में एक किसान के यहां पर काम करता है। दुल्हैंडी पर वह शराब के नशे में दीवार पर चढ़ गया। दीवार कमजोर होने के कारण गिर गई। इसके नीचे वह दब गया। ग्रामीणों ने उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


युवक ने छिड़क लिया तेल
शामली। एक गांव निवासी युवक ने शराब के नशे में शनिवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। मगर, परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

हादसे में दो घायल
शामली। गांव भनेड़ा निवासी वीरेंद्र और बिट्टू शनिवार की सुबह शामली किसी काम से आ रहे थे। बुटराड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें