फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से कुंड़ल लूटकर भाग रहा युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से कुंडल लूटकर भाग रहा युवक पकड़ा
विज्ञापन

शामली। नगर के रेलपार निवासी महिला संतोष रविवार की शाम रेलवे स्टेशन पर टहलने के लिए आई हुई थी। उसी दौरान दो युवकों ने उसके कुंडल छीन लिए और भागने लगे। महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर वहां गश्त कर रहे जीआरपी के सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। देर शाम तक मामले में कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

महिला को मारपीट कर घर से निकाला
झिंझाना। बागपत जनपद के गांव दोघट निवासी महिला कोमल की शादी वर्ष 2010 में झिंझाना के गाव रंगाना निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग के चलते उसे घर से निकाल दिया था। इसका मुकदमा विचाराधीन है। 12 फरवरी 2018 में कोर्ट ने पुलिस को महिला की ससुराल में छोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर थाना दोघट से दरोगा सोमपाल ने रविवार को झिंझाना पुलिस के सहयोग से महिला को उसकी ससुराल गांव रंगाना में छोड़ने गई, लेकिन ससुरालियों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाना झिंझाना लेकर लौट आई है।देर शाम तक मामले में कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें