फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगे तो लूट लिए बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर युवक से मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में कप्तान के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनत निवासी हरेंद्र ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उससे कस्बा निवासी सल्लू ने 30 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन आज तक आरोपी ने रुपये नहीं दिए। जिसके बाद पीड़ित ने कई बार रुपये देने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं दिए। आरोप है कि 18 दिसंबर को वह पेट्रोल पास के पहुंचा तो आरोपी सल्लू ने उसको रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने मारपीट करते हुए उसके पास से 20 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में आदर्शमंडी थाने में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसकी पुलिस ने नहीं सुनी। जिस पर पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें