फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला नहीं कराने पर विवाहिता की बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। कोर्ट में विचाराधीन दहेज उत्पीड़न के मामले में फैसला न कराने और विवाहिता का सहयोग करने पर आरोपियों ने विवाहिता की बहन के घर में घुसकर मारपीट कर दी और रस्सी से गला घोंटने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बधुपुरा निवासी हदीसा ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका मायका करनाल में हैं। उसकी शादी के बाद करीब पांच साल पूर्व उसकी बहन परवीन की शादी गांव बधुपुरा निवासी कौसर के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले परवीन का उत्पीड़न करते थे, जिसके चलते उसको पीटकर घर से निकाल दिया था। परवीन ने करनाल (हरियाणा) में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि परवीन का सहयोग करने की वजह से ससुराल पक्ष के लोग हदीसा से रंजिश रखते हैं और मुकदमे में फैसला कराने का दबाव बनाते हैं।
इसी कारण बुधवार को आरोपी पक्ष से इमरान और इसरार उसके घर में घुस आए तथा लाठी डंडो से पीटकर घायल करने के अलावा रस्सीं से गला घोंटने की कोशिश की गई। शोर शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हदीसा की तहरीर पर आरोपी इमरान और इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विवाहिता को लेकर फरार हो गए पांच युवक
कैराना(शामली)। मोहल्ला दरबार कला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी सात महीना पूर्व कैराना स्थित सुंदरनगर कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। पांच दिन पूर्व मोहल्ला दरबार कला निवासी पांच युवक मिठाई लेकर उसकी बेटी की ससुराल पहुंचे और उसकी बहला फुसलाकर उसे अगवा करके ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें