फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक व एक लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

दहेज में एक लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को मोहल्ला ख्वाजबख्श निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व गांव बसीकलां निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में दिए गए सामान से ससुराल वाले खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि विवाहिता का पति उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म करता था। वह किसी तरह मायके में आ गई। मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोग मायके में आए तथा मारपीट करने लगे। मौके पर भीड़ एकत्र होने के कारण आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
कैराना। मंगलवार को भूरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अंजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रक्षाबंधन और रविवार की छुट्टी के कारण दो दिन तक स्कूल बंद था। इसी बीच चोर ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे बर्तन, एक सिलेंडर चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता मंगलवार को स्कूल खुलने पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें