बैंक अधिकारी बनकर ठगे 12 हजार
थानाभवन। गांव मसावी निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल जबार का खाता ओरिएंटल बैंक में है। उसके मोबाइल पर मंगलवार को कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम के ऊपर लिखा 12 अंकों का नंबर हासिल कर लिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 12 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने कॉलर नंबर को दोबारा कॉल की तो किसी महिला ने कॉल रिसीव की। महिला ने कहा कि पांच हजार रुपये खाते में ओर डालो, जिसके बाद हम एक लाख 70 हजार रुपये लौटाएंगे ,लेकिन आरिफ को ठगे जाने का अहसान होने पर उसने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।