फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बेटी के साथ कोतवाली पहुंची पांच साल पूर्व फरार युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पांच साल पूर्व अपहृत युवती चार साल की बच्ची तथा युवक के साथ कोतवाली पुलिस से मंगलवार को पहुंचकर मुलाकात की। विवाहिता ने बच्ची को अपनी बेटी तथा युवक को अपना पति बताया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। आरोपी अब उसकी बच्ची का पिता तथा उसका पति हैै।
विज्ञापन

कस्बे के शामली रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के पास रहने वाली युवती के फरार हो जाने पर उसके पिता ने कोतवाली में दो युवकों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पांच साल बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो युवती को बरामद कर पाई थी ओर न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई थी। आरोपियों के फरार चलने पर पुलिस ने आरोपियों के घरों की कुर्की भी कर डाली थी। वहीं, मंगलवार को उक्त युवती चार साल की बेटी को साथ लेकर कोतवाली पहुंची तथा पुलिस को बताया कि वह अपने घर से अपनी मर्जी से गई थी। घर से भागने के बाद उसने आरोपी युवक के साथ शादी कर ली थी। दोनों पिछले पांच साल से पति-पत्नी बन कर दिल्ली में रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज किए। एसआई नेमचंद ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर मुकदमे में एफआर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें