फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को ओवरटेक रोकने के बाद लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक कर चालक को लूटा
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में ट्रक चालक को मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका। इसके बाद लूट लिया। बाइक नंबर के आधार पर चालक ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद हसवां के लुटेरे होना ट्रेस किया। हालांकि पुलिस मामले को सिर्फ मारपीट मान रही है।

ट्रक चालक मुकेश सिंह गाजीपुर थाने के भगवानपुर गांव निवासी हैं। यह लोधीगंज से कबरई गिट्टी लादने जा रहे थे। इनका आरोप है कि अचानक बाइक सवार नकाबपोश सामने आ गए। इन्होंने ट्रक रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक रुकते ही दोनों बदमाश बाइक खड़ी कर ट्रक में घुस गए। बदमाशाें ने तमंचा सटाकर दस हजार रुपये लूट लिए। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि चालक ने लूट की सूचना दी थी। मौके पर जांच के दौरान मारपीट की जानकारी हुई है। आरोपियों की बाइक का सुराग लगा है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

- बाइक नंबर से पुलिस ने ट्रेस किए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें