शामली। झिंझाना निवासी जाहिद ट्रैक्टर ट्राली लेकर सहारनपुर की ओर जा रहा था। वह शामली के अजुध्या चौक के पास पहुंचा तो उसके ट्रैक्टर की साइड ठेली में लग गई थी। इस बात को लेकर विवाद हो गया था और कई ठेली वालों ने एकत्र होकर उसको पीट दिया था। शिकायत पर पुलिस ने एक ठेली वाले को पकड़ लिया था। इसके बाद सोमवार दोनों पक्ष के लोग कोतवाली में पहुंच गए। दोनों पक्षों में फैसले का प्रयास चल रहा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, कोहराम
कैराना। कैराना देहात के आर्य पुरी निवासी 45 वर्षीय नफीस की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार को सांत्वना देने के लिए मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। बाद में गमगीन माहौल में उसके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।