फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी बरामद, कोर्ट में कराएं जाएंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान से चार दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पहले किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, बाद में कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान से चार दिन पूर्व एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पिता ने इस मामले में एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व युवक के माता-पिता और मामा को पकड़ लिया था। उनसे पूछताछ के बाद मामा और मां को किशोरी की बरामदगी कराने में सहयोग करने के वादे पर सुपुर्दगी में दे दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। विवेचक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली के मोहल्ला मोमीननगर से लापता किशोरी के मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें