फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन दूल्हे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दिन दूल्हे को पकड़ने पहुंची पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन(शामली)। कस्बा निवासी युवक की शादी के दिन रुड़की पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई। हालांकि, युवक पुलिस के आने से पहले ही वहां से लापता हो गया। युवक पर रुड़की निवासी एक युवती से शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने रुड़की में ही 20 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री हरियाणा के एक शहर में पढ़ती है। थानाभवन निवासी उसी की बिरादरी का एक युवक भी उसकी पुत्री के साथ पढ़ता है। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। डेढ़ माह पहले जब उसकी बेटी गर्भवती हो गई तो उसने युवक को शादी करने के लिए कहा। लेकिन, उस समय युवक ने शादी से इंकार कर दिया। साथ अपने परिजनों की मर्जी से दिल्ली निवासी एक युवती से शादी करने को तैयार हो गया। शनिवार शाम युवक की दिल्ली में शादी होनी थी। लेकिन, इससे पहले शनिवार सुबह रुड़की पुलिस जांच अधिकारी मनसा ध्यानी के नेतृत्व में थानाभवन पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी। लेकिन, आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। जांच अधिकारी मनसा ध्यानी ने बताया कि युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। युवक घर पर नहीं मिला है। अब पुलिस अन्य जगहों पर उसकी तलाश कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामला रुड़की में दर्ज है। रुड़की पुलिस की तफ्तीश में स्थानीय पुलिस पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें