फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच मुकीम ओर मेहताब कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मुकीम और मेहताब कोर्ट में पेश
विज्ञापन

कैराना (शामली)। मुकीम काला ओर उसके साथी मेहताब को हरियाणा की यमुनानगर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना न्यायालय में पेश किया। इस दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यापक बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

आतंक का पर्याय रहे कैराना क्षेत्र के ग्राम जहानपुरा निवासी कुख्यात मुकीम उर्फ काला और मेहताब उर्फ काना निवासी ग्राम बलवा शामली को यमुना नगर जेल से शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना कोर्ट में लाया गया। दोनों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। दोनों के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी, लूटपाट के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं। दोनों की पेशी के दौरान कैराना पुलिस के जवान भी सुरक्षा की दृष्टिगत कोर्ट परिसर में मुस्तैद रहे। न्यायालयों में कुख्यातों की करीब आधा घंटे तक पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जगाधरी जेल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें