फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ने का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव खेड़ी करमू में एक दुकानदार ने जब रुपये नहीं दिए तो आधा दर्जन आरोपियों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। दुकान मालिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

गांव खेडीकरमू निवासी शुभम ने एक व्यक्ति को दुकान किराए पर दे रखी है। आरोप है कि उस व्यक्ति पर गांव निवासी एक युवक के रुपये है। मंगलवार दोपहर करीब आधा दर्जन लोग आए और उन्होंने बंद दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इस बात का विरोध जब शुभम आदि ने किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर देर शाम तक मामले में फैसले का प्रयास चल रहा था। उधर, शामली कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी महिला नसीमा ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका कुछ लोगों के साथ मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें