फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर लौट रही इंटर की छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही इंटर की छात्रा से दो मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर एकत्र हुई राहगीरों की भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया, जबकि उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी लड़की इंटर की छात्रा है। छात्रा नगर की सीबी गुप्ता कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ती है। शुक्रवार की शाम रोजाना की भांति वह ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसको घेर लिया था तथा उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन उनकी हरकतें बढ़ती चली गई। इससे परेशान होकर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी मनचले को पकड़ लिया था उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान मौके से दूसरा आरोपी फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी मालैंडी निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की ओर से आरोपी युवक तथा उसके गांव के ही साथी आशीष के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक मोनू का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनचलों के डर से घर से निकलने को डर रही बेटियां
योगी सरकार बनने के बाद एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया था, ताकि मनचलों पर नजर रखी जा सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके, लेकिन शामली में स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। मनचलों की निगाहें कोचिंग को जाने वाली छात्राओं पर गड़ी रहती है। पिछले कुछ माह में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनने के बाद भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें