बाबरी। कैड़ी गांव के प्रधान के विरुद्ध आरोपों की जांच करने के लिए सहारनपुर मंडल के पंचायत राज विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह गांव में पहुंचे। गांव में जांच के दौरान पंचायत सचिव मौके पर नहीं मिल पाए।
प्रधान के विरुद्ध जांच जिला पंचायत विभाग द्वारा सहारनपुर मंडल के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है। बृहस्पतिवार को पंचायत राज विभाग कार्यालय द्वारा पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान अंसार को जांच में सहयोग करने हेतु नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस न लेने पर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। ग्राम पंचायत सचिव सतीश शुक्रवार को जांच कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जांच अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों धनराशि का दुरुपयोग का आरोप है। धनराशि गड़बड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह सामने नहीं आया धनराशि कहां पर खर्च की गई है। जांच के दौरान धनराशि शादी में खर्च होने की पुष्टि नहीं हुई है। मापतौल और अन्य की जांच की गई है। जिसका आंकलन किया जाएगा तत्पश्चात रिपोर्ट भेजी जाएगी।