फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के प्रति पिता का अधिक लगाव बना हत्या का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी के विपिन से पिता ईश्वरचंद का लगाव और जमीन हड़पने की चाहत ने मुकुल उर्फ नकुल को हत्यारा बना दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्त में आए मुकुल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद कर लिया। जबकि उसका साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रणखंडी गांव में बड़े भाई विपिन की हत्या करने वाले छोटे भाई मुकुल उर्फ नकुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिता ईश्वर चंद शर्मा उससे ज्यादा बड़े भाई विपिन से प्यार करता था। जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक विपिन मानसिक रूप से कमजोर था जिसके चलते पिता ईश्वर चंद उससे अधिक दुलार रखता था और यह भी चाहता था कि उसके सामने ही विपिन की शादी हो जाए, जबकि मुकुल इस बात से खफा रहता था कि जो कोई भी रिश्ता आता है पिता उसको नजरअंदाज कर विपिन की शादी की बात करता था। जिसके चलते उसने पिता और भाई के प्रति दिल में नफरत भर ली और बृहस्पतिवार को उसने साथी गौरव के साथ मिलकर पिता और भाई को मारकर संपत्ति हड़पने की योजना बनाई। जिसके बाद दोनों ने मिलकर पिता ईश्वर चंद और भाई विपिन पर गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद मुकुल दोनों को मरा हुआ समझकर वहां से चला गया, लेकिन संयोगवश पिता ईश्वर चंद की जान बच गई। जिसकी वजह से मुकुल पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कोतवाल ने बताया कि मुकुल ने यह भी बताया कि उसने तमंचे से विपिन को दो गोलियां मारी, जबकि वह पिता के ऊपर गोली नहीं चला सका। जिसके लिए उसने गौरव को पिता को गोली मारने को कहा। पंकज त्यागी के मुताबिक मृतक विपिन और उसके पिता ईश्वर को अलग अलग तमंचे से दो-दो गोलियां मारी गईं। शुक्रवार को गिरफ्त में आए मुकुल की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के खेत से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें