थाना कांधला क्षेत्र में बुधवार रात घसौली रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, मौके से फरार हुए बदमाशों के साथी को तलाशने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
बुधवार रात कांधला थाना पुलिस ने घसौली रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने पर नदीम पुत्र वाहिद और राशिद पुत्र शादीन निवासी माल्हीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी थीं, वहीं सिपाही ललित शर्मा भी बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में घायल हो गया था। मौके से बदमाशों का साथी आरिफ निवासी तीतरवाडा (कैराना) फरार हो गया था। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और दिल्ली से लूटकर लाई गई मोटर साइकिल बरामद की। बृहस्पतिवार को दोनों बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
ॅ