फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव किरोड़ी की प्रधान के घर रंगदारी की चिट्ठी डाक से भेजी गई है। गांव में विकास न होने पर प्रधान पद से इस्तीफा देने अथवा 20 लाख रुपये के इंतजाम की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, धमकी के मुताबिक ही प्रधान के पति को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने टक्कर मारी। पीड़ित ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर दी है।
थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव किरोड़ी की प्रधान पितमो देवी के घर पर दो दिन पूर्व डाक से चिट्ठी पहुंची। चिट्ठी में लिखा गया कि प्रधान बनने के बाद से तुमने गांव में विकास नहीं कराया। गांव के कई रास्तों का जिक्र किया गया। एक भी रास्ते का निर्माण न होना भी लिखा। जान से मारने की धमकी के साथ ही लिखा कि स्कार्पियो से टक्कर मारकर जान लेने की प्लानिंग है। उधर, शुक्रवार दोपहर ग्राम प्रधान के पति चतरपाल किसी काम से शामली आए हुए थे। शामली से बाइक से लौटते समय जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। चतरपाल बाइक समेत खेत में गिरने पर घायल हो गए। स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गए, जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को प्रधान के पति ने ग्रामीणों के साथ थाना आदर्श मंडी में पहुंचकर घटना के बारे में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व जब रंगदारी की चिट्ठी मिली थी, तब भी पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला रंजिशन लग रहा है, गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व में आ चुके धमकी भरी कॉल
प्रधान को पूर्व में कई बार धमकी भरी कॉल भी आ चुकी हैं। पहले तो प्रधान ने मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी। दो दिन पूर्व डाक से प्रधान के घर चिट्ठी पहुंची और 20 लाख रुपये की मांग की गई, तो दहशत व्याप्त हो गई। बदमाशों ने 31 जुलाई तक रंगदारी देने की बात कही है। इसके साथ ही धमकी देने वाले ने गांव के ही एक रसूखदार के इशारे पर हत्या कराने की साजिश रचना भी लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें