कैराना। गांव मंडावर निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से किसी काम से कैराना आया था। शामली स्टैंड पर उसकी बाइक जाम में फंस गई। इसी बीच उसकी पत्नी बाइक से उतर कर चली गई। सब जगह तलाश करने पर भी उसकी पत्नी का कही पता नहीं चला। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी बिना बताए दो बार घर से चली गई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
कैराना। मोहल्ला ख्वाजबक्श निवासी अकरम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम मोहल्ला छड़ियान निवासी तोफिक, शाहरूख, दानिश व अब्दुला ने रंजिश के चलते उसके घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।