फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दहशत से नहीं उबर रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला रामशाला में सराफ के घर में डकैती की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस अभी तक वारदात करने वाले गैंग तक को चिह्नित नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामशाला में सराफ अनिल वर्मा उर्फ पप्पू के घर में शनिवार शाम को चार-पांच बदमाशों ने घुसकर नकदी और गहने समेत लाखों का माल लूट लिया था। बदमाशों ने सराफ की पत्नी और बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल दिया था। घर में उस समय मौजूद सराफ की पत्नी शुभा वर्मा और बड़ा बेटा अभिषेक अभी भी दहशत में हैं। उधर, बदमाशों की तलाश में पुलिस की भागदौड़ चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। हालांकि कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध हिरासत में ले रखे है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें