फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 40 नशीले इंजेक्शन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से 40 नशीले इंजेक्शन मिले
विज्ञापन

कैराना। पुलिस व ड्रग्स विभाग की टीम ने मेडिकल की आड़ में चलाई जा रही झोलाछाप की दुकान पर छापेमारी कर 40 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस बीच दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर और ड्रग्स इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, एसआई रमेशचंद, एसआई योगेंद्र राणा के साथ ईदगाह रोड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाए जा रहे एक क्लीनिक पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक शहनवाज और दानिश को हिरासत में ले लिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि बरामद सभी 40 नशे के इंजेक्शन प्रतिबंधित है तथा आरोपी के पास मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस भी नही मिला है। साथ ही एक और दुकान पर भी छापा मारा गया था, लेकिन वहां कोई प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली तथा उसके पास लाइसेंस भी मौजूद था। उधर, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी शहनवाज व दानिश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें