मोहल्ला नबीपुरा निवासी महिला ने बताया कि वह हमीरपुर जिले की निवासी है। तीन साल पहले उसकी शादी कस्बा निवासी युवक के साथ हुई थी। इससे उसके एक बेटी भी है। उसका पति दूसरी महिला से शादी करने के लिए उसे तलाक देना चाहता है। जब उसने तलाक देने से इंकार कर दिया तो आए दिन पति उसके साथ मारपीट करता है। बृहस्पतिवार को महिला का भाई आया तो आरोपी पति ने उसके सामने भी पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर भाई अपनी बहन को साथ लेकर थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पति को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्रा को टक्कर मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
थानाभवन। गांव कादरगढ निवासी अजय पुत्र जुम्मन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री पायल 11वीं कक्षा की छात्रा है। चार अगस्त को गांव के ही राहुल पुत्र यशपाल ने गाड़ी से उसको टक्कर मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।