कांधला।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला का पति किसी कार्य के लिए पानीपत गया हुआ था। महिला के अनुसार बुधवार शाम वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर घर में घुस गया और बदनियती से दबोचकर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोरशराबा सुनकर आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने पति को कॉल करके इस बारे में बताया। बृहस्पतिवार को पति घर पहुंचा और पत्नी की डाक्टरी कराने के बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।