फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह की कुंडली खंगालने कैराना पहुंची हल्द्वानी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह की कुंडली खंगालने कैराना पहुंची हल्द्वानी पुलिस
विज्ञापन

कैराना (शामली)।
मुठभेड़ के दौरान पकड़े चोर गिरोह की कुंडली खंगालने के लिए हल्द्वानी पुलिस कैराना कोतवाली पहुंची। एक माह पूर्व हल्द्वानी और रुद्रपुर में लूट के दौरान बदमाशों ने दो महिलाओं की हत्या कर दी थी, जबकि दोनों महिलाओं के पति अभी भी कोमा में बताए जा रहे हैं।
बुधवार को शामली पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने कैराना, कांधला व शामली क्षेत्र में हुई चोरियों को अंजाम दिया था। उक्त गिरोह पंजाबी बंजारा बताया जा रहा है, जो इधर उधर अपने ठिकाने बदल कर चोरियां करता है। वहीं, बृहस्पतिवार को हल्द्वानी थाने के एसआई विनय मित्तल अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। एसआई ने बताया कि पांच जून की रात उनके थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में लूट करते समय महिला की हत्या कर दी थी तथा उसके पति को घायल कर दिया था, जो अभी भी अस्पताल में कोमा में है। इसके अलावा 22 जून की रात रुद्रपुर में भी बदमाशों ने लूटपाट कर महिला की हत्या कर दी थी तथा उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वह भी कोमा में है। दोनों वारदातों के संबंध में वह गिरफ्तार चोर गिरोह का कनेक्शन तलाशने के लिए कैराना आए। हल्द्वानी पुलिस काफी देर तक गिरोह से जुड़ी जानकारी एकत्र करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर गिरोह के शिकार परिवारों का कोतवाली में तांता
कैराना। बुधवार को पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पकड़े गए चोर गिरोह ने पिछले एक माह के अंदर पंजीठ, उंचागांव, बुच्चाखेडी, जगनपुर, खुरगान व मोहम्मदपुर राई में कई दर्जन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं, गिरोह के चार बदमाशों के पकड़े जाने तथा उनके पास से 25 लाख से अधिक का माल बरामद होने पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन कोतवाली में पीड़ित परिवारों का तांता लगा रहा। हर कोई अपने घर से चोरी हुए माल के बारे में जानकारी करने में लगा रहा। पुलिस लोगों को समझाकर भेज रही थी कि उक्त सामान कोर्ट के आदेशों के बाद ही सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें