फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोगों की जान से खेल गया शराबी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शराब के नशे में एक गाड़ी का चालक 15 लोगों की जान से खेल गया। शादी समारोह में आए लोगों को गांव ले जाते समय शराब के नशे में चालक ने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिस कारण कई यात्री घायल हो गए और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे शहर में करनाल रोड पर आरके पीजी कॉलेज के पास हुआ। ऊन क्षेत्र के गांव सांपला निवासी जयपाल का परिवार शामली के गांव कुड़ाना में शादी समारोह में भात देने आया था। यहां से गाड़ी में बैठकर वह वापस गांव सांपला लौट रहे थे। गाड़ी में जयपाल, धीर सिंह और मुनेश सहित परिवार के करीब 15 लोग सवार थे। इसी बीच चालक ने शराब पी ली। जिसके बाद वह तेज रफ्तार में गाड़ी को दौड़ाने लगा। जैसे ही शामली में विजय चौक से करनाल रोड पर आरके पीजी कॉलेज से आगे पहुंचा, तो तेज रफ्तार और नशे की हालत के कारण वह डिवाइडर भी नहीं देख पाया और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज झटका लगने पर कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई, जिसके बाद गाड़ी से यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल लोगों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद वह दूसरे साधन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें