फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन

शामली। आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को थानाभवन पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस क्षेत्र के गांव भैंसानी में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश तोहिद पुत्र असलूफ भैसानी से कादरगढ़ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कादरगढ़ में स्कूल के पास पुलिस ने तोहिद को घेर लिया तथा सरेंडर करने को कहा। इस दौरान तोहिद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश के पास से सात किलो डोडा, एक बंदूक की नाल, एक देसी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, चोरी की बाइक बरामद बरामद हुई है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि तोहिद पर थानाभवन थाने में दो गोकशी, बाइक चोरी, अवैध हथियार रखने के मामले में मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा तितावी थाने में तोहिद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश पर 25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें