महिला के शव को दफनाया
कैराना। रविवार को जहानपुरा में नौशीदा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार देर रात पीएम के बाद नौशीदा के शव को जहानपुरा लाया गया, जहां कब्रिस्तान में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं, पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।
रविवार की मध्यरात्रि जहानपुरा में घर पर अपने बच्चों व सास के साथ सो रही नौशीदा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। नौशीदा का पति ट्रक चालक वाजिद ट्रक लेकर राजस्थान गया हुआ था। नौशीदा की सास रुकसाना की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शावेज व अब्दुल रहीम तथा दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके शव को पीएम के लिए भेज दिया था। वहीं, सोमवार देर रात पीएम के बाद नौशीदा के शव को जहानपुरा लाया गया, जहां कब्रिस्तान में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया गया। मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।