फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड तमंचे बनवाने वालों को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

दंगा विस्थापित के मकान में चल रहे तमंचा फैक्ट्री के मामले में फरार दूसरे आरोपी सलीम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं, पुलिस अब उन लोगों की कुंडली खंगालने में लगी है, जो इन आरोपियों से तमंचों की खरीद फरोख्त करते थे।
कांधला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात कस्बा की जन्नत कालोनी स्थित दंगा विस्थापित के मकान में छापा मारकर तमंचा फैक्ट्री पकड़ी थी। आरोपी मोबीन को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका चाचा सलीम फरार हो गया था। पुलिस ने बताया था कि मोबीन और सलीम मूलरूप से गांव लिसाढ़ के रहने वाले हैं और मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे के बाद वह गांव छोड़कर कांधला में आकर रहने लगे थे। वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी मोबीन और सलीम ऑन डिमांड तमंचे बनाने का काम करते थे। फिलहाल निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए तमंचों की खेप तैयार की जा रही थी। इसके चलते अब उन लोगों को तलाशने में जुट गई है, जो सलीम और मोबीन से तमंचों की खरीद फरोख्त करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तमंचा फैक्ट्री संचालन के मामले में फरार आरोपी सलीम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सलीम हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि सलीम को तलाश किया जा रहा है। वहीं, जन्नत कालोनी में रहने वाले बाहर से आए अन्य लोगो के साथ ही मोबीन व सलीम से जुडे़ लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार मोबीन ने तमंचों की खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताए, जिसके चलते उनको भी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें