फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर में मांस फेंका, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना में शरारती तत्वों ने एक व्यापारी के मकान के आंगन में पॉलीथिन में बांधकर मांस फेंक दिया, जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। थाने पहुंचकर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरे संप्रदाय के लोग भी थाने पहुंचकर घटना पर अफसोस जताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला डूमोगली निवासी व्यापारी त्रिभुवन गोयल के मकान के आंगन में शनिवार शाम करीब छह बजे पॉलीथिन में मांस फेंक दिया गया। व्यापारी के परिवार ने इसकी सूचना झिंझाना थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुुंची और पॉलीथिन को उठवाकर फेंक दिया। इस सूचना के बाद भाजपा और बजरंग दल कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित व्यापारी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल, आशीष मित्तल, मुकेश जैन, जितेंद्र चौहान, डाक्टर गजराज चौहान, अमित गोयल, सतेंद्र तोमर, गजेंद्र पुडीर, राकेश सैनी एडवोकेट, भारत, अंकुर और जितेंद्र बंसल आदि का कहना था कि ऐसी हरकत करके कस्बे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, दूसरे संप्रदाय से गणमान्य लोग भी इसी दौरान थाने पहुंच गए। सईद, पीरजी मुकर्रम, हैदर अली आदि ने घटना पर अफसोस जताया और आपसी भाईचारा बढ़ाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें