युवक पर हमले की रिपोर्ट दर्ज
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी प्रविंद्र 23 अगस्त की शाम शामली से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि बनत से आगे गांव फतेहपुर निवासी गौरव उर्फ कोबरा पुत्र हरेंद्र और अनुज पुत्र जीतू ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रोक ली और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसको पीटकर घायल कर दिया। प्रविंद्र की तहरीर पर आदर्श मंडी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
-