फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में घर में घुसकर पीटा, दो महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन

घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एक युवक नगर के कस्बा कश्यपपुरी में घर में घुस गया। उसने वहां पर एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जिसका उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। घर के अंदर मौजूद अन्य महिलाओं ने उक्त युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवक के शोर मचाने के बाद बाहर खड़े उसके दो साथी युवक को बचाने के लिए घर में घुस आए और महिला पर हमला कर दिया। इस बीच दो महिलाओं को गंभीर चोट आईं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक महिला शांति को गंभीर हालत के चलते मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। छेड़खानी की पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें