फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Wed, 09 Aug 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से आई विजिलेंस टीम ने मंगलवार को कैराना कस्बा तथा पंजीठ गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 53 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। 52 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि एक आरोपी से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।  
विज्ञापन


टीम ने कैराना विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव पंजीठ व कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान, खैलकला व अफगानान में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमार अभियान चलाया।

टीम ने बिजली चोरी करने वाले 52 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम की कार्रवाई से कस्बे और गांव में अफरातफरी मच गई। छापेमारी के दौरान एसडीओ प्रणव चौधरी, सहारनपुर विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सदानंद कुमार मुजफ्फरनगर से अवर अभियंता नेत्रपाल व कैराना क्षेत्र के अवर अभियंता संदीप कुमार, अमरनाथ गौड, अनिल पटेल, रविशकंर व सुधीर कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया  
कैराना। बड़े बकाएदारों के विरुद्ध तहसील प्रशासन ने मंगलवार को वसूली अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन ने दो बकाएदारों का सरकारी पैसा जमा नहीं कराने पर जेल भेज दिया। जबकि प्रशासन ने एक बकाएदार का ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

नायब तहसीलदार कामिंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकारी पैसा नहीं जमा कराने पर गढ़ी दौलत निवासी इनाम और असरपुर जिड़ाना निवासी दिलशाद को जेल भेजा गया। साथ ही बरनावी निवासी जाकिर व संदीप पर संयुक्त रूप से 10 लाख से अधिक बकाया होने पर उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। बकाएदारों के विरुद्ध वसूली अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें