फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की बेटी की शादी के फर्जी कार्ड बांटे, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी की बेटी के नाम के शादी के फर्जी कार्ड बांटे
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात को फौजी की बेटी के नाम से शादी के फर्जी कार्ड बांट दिए। फौजी के भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भी एक ग्रामीण की बेटी की शादी के कार्ड डाक से भेजे गए थे। ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक ग्रामीण ने एसपी अजय कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि था उनका बड़ा भाई बीएसएफ में है। फौजी की पत्नी, एक बेटा और बेटी गांव में रहते हैं। रविवार रात को गांव में उसकी भतीजी के नाम से शादी के फर्जी कार्ड छपवाकर कुछ लोगों के घरों पर डाल दिए। कार्ड पर एक लड़के का नाम लिखा है। पीड़ित ने बताया कि ऐसा ही मामला एक सप्ताह पहले भी एक ग्रामीण के साथ हुआ। उस ग्रामीण की लड़की के शादी के फर्जी कार्ड छपवाकर डाक से कुछ लोगों के यहां गांव में भेजे गए थे। इन मामलों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने एसपी से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें