पुलिस पर परेशान करने का आरोप
शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर निवासी रूकसाना ने बताया कि उसे पुलिस वाले आए दिन परेशान कर रहे हैं। महिला का कहना था कि पुलिसकर्मी आए दिन आकर उसे परेशान कर रहे हैं। महिला ने बताया कि पुलिस तहरीर के संबंध में कार्रवाई की बात कह रही है। जबकि उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। महिला ने इस संबंध में एसपी से गुहार लगाई।
युवक ने छिड़का केरोसिन
शामली। शहर के एक मोहल्ले में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई ने केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस दोनों भाईयों को कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।