फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुराचार की कोशिश
विज्ञापन

झिंझाना।
क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची को खेत की तरफ ले जाकर युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे देखकर शोर मचाया, तो आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना रविवार दोपहर की है। क्षेत्र के एक गांव में बच्ची अपने घर में अकेली थी, तभी वहां पहुंचा पड़ोसी युवक ने लालच देकर उसे अपने पास बुलाया और गोद में उठाकर खेतों की तरफ ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आसपास के खेतों पर जा रहे किसानों ने उसे देखकर शोर मचाया, तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को उसके परिवार के पास पहुंचाया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर थाना झिंझाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि तहरीर आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो आरोपियों का चालान
कैराना। शामली के मोहल्ला आजाद चौक निवासी हारुन की बहन की ससुराल कैराना के मोहल्ला छड़ियान सराय में है। शनिवार शाम हारुन अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल आया था। इसी दौरान हारुन की उसके बहनोई गय्यूर से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस जीजा, साले को पकड़कर थाने ले आई। दोनों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें