खाते में ट्रांसफर करा ली रकम
कैराना। बैंक खातों में धोखाधड़ी से रकम ट्रांसफर कराने वाले दंपति ने कैराना में आधार कार्ड सेंटर से 23 हजार की रकम एक खाते में ट्रांसफर करा ली और बाद में रुपये नहीं होने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
कैराना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी सादिक ने तहसील गेट के सामने आधार कार्ड सेंटर खोल रखा है। जहां पर वह बैंक खातों में रकम भी ट्रांसफर करने का काम करता है। सोमवार की दोपहर उसके सेंटर पर एक दंपति पहुंचा, जिसने एक खाते में 23 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद युवक सेंटर संचालक को पैसे लाकर देने की बात कहते हुए वहां से चला गया, जबकि उसकी पत्नी वहीं पर बैठी रही। लगभग छह घंटे के बाद शाम के समय आरोपी युवक सेंटर पर पहुंचा और बोला कि रकम नहीं मिली। इस पर सेंटर संचालक ने दोनों पति-पत्नी को पकड़ लिया और पुलिस को बुला कर उसके हवाले कर दिया। दंपति मेरठ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।