गढ़ीपुख्ता।
मोहल्ला कुरैशियान में 400 केवी का ट्रांसफार्मर से सोमवार रात चोर उसका अंदर का तेल और सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब मोहल्ले वालों ने ट्रांसफार्मर को जमीन पर पड़ा हुआ देखा, तो घटना के बारे में पता चला। बिजलीघर से लाइनमैन ने घटना स्थल पर पहुंचकर देखने के बाद अपने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर जेई अशोक कुमार ने गढ़ीपुख्ता थाने पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, अशोक कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर से चोरी हुआ सामान करीब छह लाख रुपये का है।