फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ दबोचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह गश्त के दौरान जहांनपुरा रोड पर गोदाम के पास से युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद थैले में चार किलो डोडापोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जियाउल पुत्र बूबा कैराना क्षेत्र के गांव जहांनपुरा का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तासिम पुत्र शौकत निवासी ग्राम बरनावी के खिलाफ वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने का मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी। उसी मामले में आरोपी तासिम फरार चल रहा था। आरोपी को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहन पर लगाया मारपीट का आरोप
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी संजीदा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन उससे रंजिश रखती है। रविवार सुबह वह अपने घर पर बैठी थी। आरोप है कि तभी बहन ने घर में घुसकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें