चार माह पूर्व पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक को पुलिस ने थाने से जमानत दे दी, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया।
23 जून को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा में छापा मारा था। पुलिस ने यहां जमील के घर पर पशुुुओं का अवैध कटान पकड़ा था। इस दौरान पशु तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में जमील पुत्र हबीब तथा अनीस पुत्र शफीक वांछित चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने जमीन को जेल भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी अनीस को कोतवाली से ही जमानत दे दी गयी।