फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश करके जेल भेजा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश असलम को जेल भेजा
विज्ञापन

कैराना।
बरनावी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाश असलम को पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने पुलिस टीम के साथ गांव बरनावी के जंगल में तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारा था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी असलम की टांग में गोली लगी थी, जबकि सिपाही अंकित कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। मौके से असलम के हारुन निवासी बरनावी तथा एक अन्य बदमाश फरार हो गए थे। देर रात तक पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की थी, लेकिन फरार बदमाश हाथ नहीं आ सके। उधर, पुलिस ने मौके से चार तमंचे 315 बोर, पांच कारतूस 315 बोर, एक देशी रायफल 315 बोर, 10 अधबने तंमचे, 9 नाल और तंमचे बनाने के उपकरण बरामद किए थे। वहीं, घायल बदमाश असलम का पुलिस ने कैराना सीएचसी में उपचार कराया। बुधवार दोपहर बाद असलम को कैराना स्थित कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी असलम को जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि फरार बदमाश हारुन 2015 में तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल गया था।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें