कस्बे में भड़काऊ पर्चे बांट रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद एक पार्टी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और युवक को निर्दोष बताया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जुमे की नमाज के बाद एक युवक कस्बे के एक धर्मस्थल के बाहर खड़ा होकर पर्चे बांट रहा था। पर्चों में मुस्लिमों पर हमले और अत्याचार की बातें लिखी थीं। साथ ही गोरक्षा के नाम पर मुस्लिमों और दलितों की हत्या किए जाने का उल्लेख भी था। इसकी सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर पर्चे बांटने वाले युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कुछ देर बाद ही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष राव इकबाल और जिला उपाध्यक्ष अजीम खान अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्टर्ड है। साथ ही एक अगस्त से 25 अगस्त तक पार्टी ने पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाया है। उनकी पार्टी का ही कार्यकर्ता शादाब निवासी दरबार कला उनकी पार्टी की नीतियों के पर्चे बांट रहा था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।