फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडियों के दो ग्रुपों में तनातनी, पुलिस ने शांत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

शामली रोड पर डाक कांविड़यों के दो गुटों में आगे निकलने को लेकर होड़ मच गई। उनके वाहन आपस में टकरा गए, जिससे तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। कांवड़ियों के दोनों जत्थे कंडेला पुलिस चौकी पर पहुंचे और सड़क पर ही बैठ गए। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। निर्धारित समय में डाक कांवड़िये जलाभिषेक करने को शिवालय की ओर दौडे़ जा रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के छाजपुर निवासी कांवड़ियों के गुट का वाहन गांव तीतरवाड़ा के कुछ कांवड़ियों के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों जत्थों के कांवड़ियों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। कांवड़िये हाथों में हॉकी व डंडे लेकर सड़क के बीच खडे़ हो गए। तनातनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद छाजपुर के कांवड़ियों को रवाना किया गया। बाद में तीतरवाड़ा के कांवड़ियों को भेजा गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने डाक कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कंडेला पुलिस चौकी से यमुना पुल पुलिस चौकी तक पुलिस की तैनाती बढ़ा दी। ताकि रास्ते में कहीं पर कोई घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें