फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला फुसलाकर महिला का अपहरण, चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की आशंका दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर जताई गई है। महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कच्ची गढ़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के भीतर महिला के बरामद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भीड़ पुलिस चौकी पर पहुंची। इस गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति की पत्नी को कुछ लोग बहला फुसलाकर अगवा करके ले गए हैं। घर में रखे 10 हजार रुपये नकदी भी ले गया है। आरोपी व्यक्ति दूसरे समुदाय का है, जो कि सहारनपुर के नानौता निवासी है। महिला को बरामदगी की मांग पर ग्रामीण धरना देकर बैठ गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस टीम लगाई हुई है, जल्दी ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा। इस दौरान बिजेंद्र प्रधान, बिलेंद्र, नाथी, सुम्मा, रमेश, सुनील, बबीता, कमलेश, पूनम और जगवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें