फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने परिजनों को दी अपहरण की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला (शामली)। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख पर हरियाणा की कोर्ट में जा रहे युवक ने परिजनों को फोन कर अपहरण कर बाग में बंधक बनाने की सूचना दी। इससे परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जनपद गाजियाबाद लोनी के मोहल्ला बुधनगर निवासी रफीक ने अन्य परिजनों के साथ कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई जावेद की शादी कई वर्ष पूर्व हरियाणा के पानीपत निवासी शमा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया था। इसके चलते शमा ने अपने पति जावेद के खिलाफ पानीपत के सदर थाने में दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। रफीक के मुताबिक शुक्रवार को जावेद बस से पानीपत की कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर जा रहा था। जावेद ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि कस्बा कांधला में बाइक सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे एक बाग में बंधक बना रखा है। इसके बाद जावेद का फोन बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि इस मामले की मौखिक सूचना मिली है, लेकिन परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें