फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र प्रकरण: आरोपियों की धरपकड़ का दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/ऊन/झिंझाना। थानाक्षेत्र के हथछोया के राजेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
डायल 100 की गाड़ी में राजेंद्र की पिटाई की वीडियो वायरल होने से ये मामला गर्मा गया था। इस प्रकरण में पुलिस मुख्यालय स्तर से भी रिपोर्ट मांगी गई थी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी इसकी जानकारी ले रहे थे। लिहाजा पुलिस पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव था। मंगलवार रात तक एसपी अजय कुमार ने ऊन में डेरा डालकर आरोपियों की तलाश में दबिश डाली। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बुुधवार को स्वॉट टीम सहित पांच टीमों ने दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर झिंझाना बीके चौधरी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने शाहदत और आमिर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रिफू को मंगलवार को पकड़ लिया गया था। इस तरह इस केस में नामजद कुल छह आरोपियों में से तीन की गिरफ्तारी कर ली गई है। बुधवार रात भी एसपी अजय कुमार ने मुजफ्फरनगर से लौटने के बाद टीमें भेजकर आरोपियों के यहां दबिश डलवाई। दो टीमों को जिले से बाहर भी भेजा गया है।
विज्ञापन


डीजीपी ने दी व्यवहार सुधार की नसीहत
शामली। इस प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर में आए डीजीपी ने भी वहां पहुंचे एसपी से बात की। इस प्रकरण की जानकारी ली। एसपी ने उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी। एसपी के अनुसार डीजीपी ने पुलिस के व्यवहार पर विशेेष ध्यान देने को कहा है। साथ ही साफ सफाई पर जोर दिया है।

प्रशासन ने मुआवजे के लिए फार्म भरवाए
ऊन। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को लेखपाल सुशील कुमार ने पीड़ित परिजनों से मिलकर जानकारी जुटाई। परिवार का पारिवारिक लाभ योजना, आम आदमी बीमा योजना का फार्म भरवाया। उपजिलाधिकारी केपी तोमर ने बताया कि परिवार को आर्थिक सहायता हेतु फार्म भरवाए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिलवाई जाएगी।

पुलिस पीएसी तैनात
ऊन। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में पुलिस ओर पीएसी तैनात की है। पुलिस टीमें वहां नजर रखे हुए हैं। उधर आरोपियों के घर पर ताले लगे हैं। हालांकि गांव में माहौल पूरी तरह शांत है।

ग्रामीणों ने उठाई गिरफ्तारी की मांग
ऊन। हथछोया गांव के राजेंद्र हत्याकांड में बुधवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। बैठक में भाजपा, हिंदू संगठन के लोग भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जिस निर्ममता से राजेंद्र की हत्या हुई है उसके आरोपियों को भी सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस 48 घंटे में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करे। यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। भाजपा नेता अभय तोमर ने भरोसा दिया कि पुलिस प्रशासन पर पूरा दबाव बना हुआ है। पुलिस टीमें लगी हैं। गन्ना मंत्री सुरेश राणा खुद इसे लेकर बेहद गंभीर हैं। बैठक में आरएसएस के नेता सुभाष भोगी, सन्नी शर्मा, कंवरपाल, श्रवण, प्रमोद तोमर, मीरा कश्यप, रणवीर, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर कश्यप, जयपाल, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
इस केस के छह में से तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पांच टीमें लगातार दबिशें डाल रही हैं। देर रात तक भी आरोपियों की सूचना पर टीमें गई हैैं। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। गांव में पूरी तरह शांत माहौल है। - अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें