फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित शीबा-रिजवाना हत्याकांड का आरोपी पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में वारंटी को पेश किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। वर्ष-2014 के शीबा-रिजवाना हत्याकांड में गैरहाजिर चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
अगस्त 2014 में मोहल्ला अफगानान निवासी दिलशाद की दो पुत्रियों शीबा व रिजवाना की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसमें दर्जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिनमें कई आरोपी जेल भेजे गए, जबकि कुछ आजतक फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को इस हत्याकांड के आरोपी नईम निवासी अफगानान को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्लू जारी हो रहे थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। उधर, शीबा-रिजवाना के पिता दिलशाद ने एसपी को पत्र भेजकर फरार चल रहे आरोपियों पर फैसले का दबाव बनाने और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी विदाई
कैराना। उपनिबंधक सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर दस्तावेज लेखक संघ द्वारा उन्हें सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी दस्तावेज लेखक संघ के संरक्षक जावेद अली व अध्यक्ष जतन सिंह चौहान के नेतृत्व में दस्तावेज लेखकों ने उपनिबंधक सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे, जहां दस्तावेज लेखकों ने कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी शशि बाला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा विदाई दी। वहीं, मिठाई का भी वितरण किया गया। इस दौरान सचिव मामचंद चौहान, कोषाध्यक्ष असलम, ताराचंद सैनी, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, राजपाल सिंह, पहल सिंह, तसलीम अहमद, फैज सिद्दीकी, मयंक जैन, अनिल कुमार आदि दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें