फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पटरी पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन

कांधला।
पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर एक युवक को कुछ युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक के हाथ में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उसका उपचार कराया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रक्खा निवासी दीपक (21) शुक्रवार को किसी कार्य से कांधला आ रहा था। जैसे ही वह पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर गांव भारसी पुल के निकट पहुंचा तो चार अज्ञात युवकों ने दीपक को गोली मार दी। गोली दीपक के हाथ में लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक से घटना की जानकारी ली। इसके बाद कांधला सीएचसी लाकर दीपक का उपचार कराया गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी तहरीर भी नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें